नई दिल्ली, जून 13 -- वैज्ञानिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा अवसर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और हैक2स्किल द्वारा आयोजित भारतीय अंतरिक्ष हैकाथॉन का तीसरा संस्करण शुरू हो चुका है। इसका उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह प्रौद्योगिकी, एआई और डेटा विश्लेषण से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित करने का अवसर प्रदान करना है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पंजीयन लिंक खोला जा चुका है। इसरो की वेबसाइट के अनुसार, इसके तहत छात्रों के समक्ष एक्सोप्लैनेट की खोज सहित सौर तूफानों की भविष्यवाणी जैसी कुल 15 चुनौतियां रखी गई हैं। इस बार विषय और उसकी विविधता हैकाथॉन को और अधिक रोमांचकारी बना रही है। भारतीय अंतरिक्ष हैकथॉन (बीएएच) 2026 में स्नातक ...