नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- महाराष्ट्र महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने खाने की साफ-सफाई और सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के आरोप में मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन (ISKCON) मंदिर परिसर में चलने वाले प्रसिद्ध 'गोविंदास रेस्टोरेंट' समेत तीन फूड आउटलेट्स के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। एफडीए की टीम ने 3 सितंबर को 'हरे कृष्णा लैंड' (इस्कॉन जुहू) परिसर में अचानक छापेमारी की थी। इस दौरान रसोई घर में कीड़े, कीट-पतंगे, जाम नालियां और भारी गंदगी पाई गई, जिसके बाद 7 सितंबर को यह कड़ा आदेश जारी किया गया।FDA की जांच में क्या-क्या मिला? एफडीए के अधिकारियों की ओर से समीक्षा की गई तस्वीरों और रिपोर्ट के आधार पर कई गंभीर खामियां पाई गईं। यह भी पढ़ें- घर तक पहुंचा रहे थे एक्सपायर्ड प्रोडोक्ट्स! इंस्टामार्ट समेत कई पर FDA का ऐक्शन...