कच्छ, मई 2 -- गुजरात के कच्छ जिले में 32 साल के एक शख्स को आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की विचारधारा को सोशल मीडिया पर बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कच्छ के भुज निवासी आरोपी फकीरमामद गगड़ा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पश्चिम कच्छ-भुज विशेष अभियान समूह (एसओजी) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उसने कथित तौर पर एक विशेष विचारधारा को बढ़ावा देने वाले वीडियो, लेख और तस्वीरें पोस्ट की थीं। उसके मोबाइल फोन की जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने अलग-अलग नामों से कई इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट बनाए थे। यह भी पढ़ें- गुजरात के द्वारका में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, मुक्त कराई करोड़ों की जमीनगुमराह करने वाली पोस्ट यह भी सामने आया कि वह आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की विचारधारा का पालन कर रहा था और सोशल मीडिया पर ऐसी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.