ऋषिकेश, अप्रैल 16 -- देहरादून राजपुर रोड में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की रोडरेज में मौत के बाद सरकार ने प्रदेशभर में ऑपरेशन प्रहार के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बाहरी लोगों का सत्यापन और पहचान की जा रही है। जिसके तहत पुलिस लगातार खुलासे कर रही है। सात दिन पहले देहरादून के प्रेमनगर में आईएसआई एजेंट पकड़ा गया था। एजेंट का कनेक्शन पाक आतंकी शहजाद भट्टी और तहरीक-ए-तालिबान हिन्दुस्तान से भी सामने आया। अब ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला अरेस्ट हुई है। महिला के बारे में जानकारी मिली है कि वह सीमापार से अवैध घुसपैठ के जरिए दिल्ली से 13 अप्रैल को ऋषिकेश पहुंची थी। ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड पुलिस और एलआईयू की टीम ने बुधवार को ऋषिकेश से बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला एक माह पहले बांग्लादेश बॉर्डर पार कर दिल्ली से ऋषिकेश पहुंची थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.