जमशेदपुर, मई 1 -- झारखंड की जमशेदपुर के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड-17 निवासी शांभवी तिवारी ने सीआईएससीई 12वीं (बायो साइंस) में देशभर में टॉप कर इतिहास रच दिया है। 12वीं साइंस में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने 100% अंक लाकर नेशनल टॉपर का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। शांभवी वर्तमान में नीट की तैयारी कर रही हैं। उनका लक्ष्य एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता राजेश रमण आकाशवाणी में कार्यरत हैं, जबकि माता निभा सिन्हा सेंट मेरीज इंग्लिश हाईस्कूल में भौतिकी की शिक्षिका हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल उनकी सफलता का अहम आधार माना जा रहा ...