नई दिल्ली, फरवरी 8 -- पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को उस समय दहल गई जब एक शिया मस्जिद में भीषण आत्मघाती धमाका हुआ। शनिवार तक इस आतंकी हमले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 36 हो गया है, क्योंकि अस्पतालों में भर्ती कई गंभीर रूप से घायलों ने दम तोड़ दिया। वैश्विक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे एक फिदायीन ऑपरेशन करार दिया है। इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारत उनके देश में उग्रवादी संगठनों की मदद कर रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। भारत ने इससे पहले शुक्रवार को इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्फोट में किसी भी तरह की संलिप्तता के पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। पाकिस्तान के गृह मंत्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.