नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की बलात्कार के बाद हत्या करने की सनसनीखेज वारदात के बाद एकबार फिर दिल्ली में घरेलू सहायकों को लेकर चिंता पैदा कर दी है। चिंता की बात इसलिए भी है क्योंकि बीते पांच साल में घरेलू सहायकों ने 750 से अधिक वारदात को अंजाम दिया है। ज्यादात्तर मामलों में जांच के बाद ये सामने आया कि काम पर रखने से पहले उनका सत्यापान नहीं किया जाता। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक, साल 2020 से 2025 के बीच दर्ज इन 750 मामलों में से 650 गिरफ्तारियां हुई हैं। सभी मामलों में देखा गया कि वारादात का तरीका एक जैसा था। वर्कर्स को बिना बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के रखा जाता और फिर वे मालिक का भरोसा जीतते और मौका पाने पर उन्हें धोखा देते। यह भी पढ़ें- 40 मिनट में वारद...