IRCTC को FSSAI का नोटिस, ट्रेन शौचालय में बर्तन धोने का वीडियो हुआ था वायरल
नई दिल्ली, मई 28 -- खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने गुरुवार को सरकारी कंपनी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया है। इस वीडियो में ट्रेन के एक डिब्बे के शौचालय वाले हिस्से में बर्तन धोए जाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने इस हरकत को (यदि यह सही है) आपत्तिजनक करार दिया है, क्योंकि इससे भोजन दूषित हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोएक सूत्र ने बताया कि एफएसएसएआई ने इंडियन आईआरसीटीसी को इस सोशल मीडिया वीडियो का हवाला देते हुए नोटिस भेजा है। इस वीडियो में कथित तौर पर ट्रेन के शैचालय परिसर के अंदर बर्तन धोए जा रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.