प्रधान संवाददाता, मार्च 24 -- भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में मार्च में लगातार इजाफा हो रहा है। कीमतें बढ़ने से प्रोजेक्ट की लागत में बढ़ोतरी होने लगी है। कई लोग जो गर्मी में घर बनाने की शुरुआत करने वाले थे, निर्माण सामग्रियों की बढ़ती लागत को देखते हुए योजना को स्थगित करने लगे हैं। बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के बिहार चैप्टर के पूर्व चेयरमैन और बिल्डर मणिकांत बताते हैं कि ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद से ही पीवीसी पाइप, पेंट, टाइल्स, पीवीसी तार आदि निर्माण सामग्रियों में इजाफा हो रहा है। 15-20 दिनों में ही रियल इस्टेट प्रोजेक्ट के निर्माण लागत में 5 फीसदी से 6 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। बिहार राज्य व्यावसायिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता बताते हैं कि दिल्ली और गुजरात की कई इलेक्ट्रिक और सेनटरी निर्माण यूनिट बंद हैं। इससे निर्माण...