नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- स्मार्टफोन बाजार में एक और प्रीमियम फोन की एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। iQOO India के CEO Nipun Marya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर शेयर किया है, जिसके बाद iQOO 16 के भारत में लॉन्च होने की चर्चा शुरू हो गई है। कंपनी ने अभी फोन का नाम या लॉन्च की तारीख नहीं बताई है, लेकिन इस फोन को iQOO का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन कहा जा रहा है। बता दें कि iQOO 16 पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था और इसमें कई दमदार फीचर्स फोन में दिए गए थे। कई रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के वैरिएंट में भी चीन के वैरिएंट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसी वजह फोन में 6.85 इंच की 2K AMOLED स्क्रीन, 165Hz रिफ्रेश रेट और 8400mAh की बड़ी बैटरी होने की बात कही जा रही है। हालांकि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक ...