नई दिल्ली, फरवरी 23 -- भारतीय प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में एक और बड़ी एंट्री होने जा रही है। iQOO की ओर से 24 फरवरी को नया स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इसके कई स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं, जिनमें पावरफुल प्रोसेसर, 200MP कैमरा, 7600mAh बैटरी और हाई-एंड गेमिंग फीचर्स शामिल हैं। अब लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत का खुलासा हो गया है।इतनी हो सकती है iQOO 15R की कीमत कीमत की बात करें तो iQOO 15R को 45,000 रुपये से 55,000 रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है। ब्रैंड इसे सब-50,000 रुपये वाले सेगमेंट में पावरफुल स्मार्टफोन के तौर पर प्रमोट कर रहा है। डिवाइस का AnTuTu स्कोर 3.58 मिलियन से ज्यादा बताया जा रहा है, जो इसे फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस कैटेगली में ले आता है। हालांकि कीमत को कंट्रोल में रखने के लिए कंपनी ने ट्र...