नई दिल्ली, अगस्त 30 -- यूपीएससी की तैयारी का फैसला लेना आसान नहीं होता है। क्योंकि जब आप इसका फैसला लेते हैं, तब आपको नहीं पता रहता है कि इसमें कितना समय लगेगा। इस बीच अगर लोग आपके इस फैसले को लेकर ताने मारने लगें, तो बुरा लगना लाजिमी है। महाराष्ट्र की तेजस्वी सातपुते ने भी उस दौर का सामना किया, जब UPSC को करियर का रास्ता चुनने पर उन्हें लोगों के ताने और मजाक सुनने पड़े। लेकिन उन्होंने इसका जवाब अपनी कड़ी मेहनत से दिया। पहले प्रयास में असफल होने के बाद तेजस्वी ने खुद को पूरी तरह परीक्षा की तैयारी में झोंक दिया और दूसरे प्रयास में सफलता हासिल कर ली। 2012 में UPSC में 198वीं रैंक हासिल कर वह IPS अधिकारी बनीं। चलिए आज सक्सेस स्टोरी में बात आईपीएस अधिकारी तेजस्वी सातपुते की।साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं तेजस्वी तेजस्वी सतपुते महाराष्ट्र क...