नई दिल्ली, अगस्त 11 -- IPS Prachi Singh Success Story : आईपीएस प्राची सिंह की गिनती यूपी कैडर के तेज तर्रार अफसरों में होती है। यूपी के अंबेडकरनगर की तेज तर्रार एसपी प्राची इन दिनों अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले वह अपने कड़े फैसलों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वर्ष 2017 बैच की यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह ने लिखा कि आपको ऐसा क्यों लगता है कि भगवान को सिर्फ आपकी अगरबत्ती का धुआं दिखाई देगा, आपके कर्म नहीं? इसके जरिए उन्होंने उन लोगों को सीख दी जो ईश्वर की पूजा अर्चना की आड़ में अपने कर्म और दायित्वों को भूल जाते हैं। वे भगवान की पूजा कर फल की उम्मीद तो करते हैं लेकिन लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत नहीं करते। उनकी इस टिप्पणी को लोग कर्मकांड और वास्तविक कर्म के बीच संतुलन की सलाह के रूप में देख रहे ह...