नई दिल्ली, जुलाई 31 -- IPS Monika Shukla : लेडी सिंघम के नाम से मशहूर भोपाल की एसीपी मोनिका शुक्ला एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह प्रदर्शन कर रहे किसानों से घिरी एक बस के सामने चट्टान की तरह खड़ी नजर आ रही हैं। वीडियो में वह चलती बस को अपने दोनों हाथों से रोकती देखी जा सकती है। यह घटना उस समय की है, जब किसान मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे और रास्ते में खड़ी बस को हटाने का प्रयास कर रहे थे। आंदोलन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी स्कूल बस को धक्का दे रहे थे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग 57 की उम्र में उनके साहस, जज्बे और बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।कौन हैं आईपीएस मोनिका शुक्ला ऐसे समय में जब ज्यादातर सरकारी अफसर अपने रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे होते हैं और कंफर्ट जोन में रहते बचे कुचे साल निक...