नई दिल्ली, अगस्त 16 -- यूपीएससी की सिविल सर्विसेस एग्जाम को क्रैक करने के लिए कैंडिडेट्स को सिर्फ ज्यादा घंटे पढ़ाई करने की ही जरुरत नहीं होती है, बल्कि एक स्मार्ट प्लानिंग, दृढ़ निश्चय और अनुशासन के साथ लगातार तैयारी करने की जरुरत होती है। हर उस उम्मीदवार की अपनी कहानी होती है, जो इस कठिन एग्जाम को क्रैक करता है। एक ऐसी ही कहानी है आईपीएस गौरव त्रिपाठी की, जिन्होंने महज 26 साल की उम्र में यूपीएससी का एग्जाम क्रैक कर युवाओं के बीच एक मिसाल कायम कर दिया है। हालांकि उनके लिए यूपीएससी का सफर आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने कई बार असफलताओं का भी सामना किया। जीवन में कई उतार चढ़ाव भी देखें, लेकिन वो अपने लक्ष्य से डटे रहे। चलिए आज सक्सेस स्टोरी में बात आईपीएस गौरव त्रिपाठी की होगी।कौन हैं गौरव त्रिपाठी गौरव त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के गोर...