नई दिल्ली, जुलाई 28 -- IPS Birdev Done Success Story: "परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर आपके इरादे मजबूत हों तो सफलता कदम चूमती है।" इस बात को सच साबित कर दिखाया है महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कागल तहसील स्थित यमगे गांव के रहने वाले बीरदेव सिद्धाप्पा डोणे ने। एक बेहद साधारण और चरवाहा परिवार से ताल्लुक रखने वाले बीरदेव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 551वीं रैंक (AIR 551) हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में अपनी जगह पक्की की है।जब आया UPSC रिजल्ट, तब खेतों में चरा रहे थे भेड़ें बीरदेव के संघर्ष का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब 22 अप्रैल को UPSC का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ, उस वक्त वे अपने गांव में किसी जश्न या लग्जरी कमरे में नहीं थे। वे अपने परिवार के साथ बेलगाम कर्नाटक के सीमावर्ती...