IPS Bajrang Prasad : कौन हैं IPS बजरंग प्रसाद, आखिरकार पिता के हत्यारों को दिलाई 10 साल की कैद
नई दिल्ली, अगस्त 15 -- IPS Bajrang Prasad : 14 अगस्त का दिन आईपीएस बजरंग प्रसाद के लिए जिंदगी का सबसे यादगार दिन बन गया। पिता के हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजने और उन्हें न्याय दिलाने का उनके जीवन का सबसे बड़ा ख्वाब पूरा हो गया। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के धोबहट गांव में आईपीएस बजरंग प्रसाद के पिता की हत्या के छह साल पुराने मामले में न्यायालय ने 9 अभियुक्तों को दोषी ठहराया। शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश ने सभी 9 दोषियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी पर 7,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। अपने जीवन का मकसद पूरा होने के बाद बजरंग प्रसाद ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आज पिताजी की हत्या के जुर्म में सभी 9 अभियुक्तों को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, बस्ती द्वारा गैर इरादतन हत्या के जुर्म में 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.