निज संवाददाता, मार्च 7 -- UPSC CSE Final Result 2025 : बिहार में समस्तीपुर के रोसड़ा की बेटी डॉ. दीपाली महतो ने यूपीएससी परीक्षा में एक बार फिर शानदार सफलता हासिल कर शहर और जिले का नाम रोशन किया है। यह उनके निरंतर प्रयास का परिणाम ही है कि आईपीएस सर्विस मिलने के बाद अगले प्रयास में आईएएस सर्विस मिल गया। इस बार दीपाली ने 36वां रैंक प्राप्त कर आईएएस कैडर हासिल किया है। बता दें कि गत वर्ष घोषित यूपीएससी परिणाम में दीपाली को 105वां रैंक प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर उन्हें आईपीएस कैडर मिला था। उनकी इच्छा आईएएस बनने की थी। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पुनः प्रयास किया और इस बार 36वां रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया। फिलहाल डॉ. दीपाली महतो मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे शहर में खुशी क...