हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 6 -- बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले में स्थित नरकटियागंज के सुगौली गांव के रहने वाले ई अजीत कुमार वर्मा की पुत्री अपूर्वा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 42वां स्थान प्राप्त कर आईएएस ( IAS ) बनने का गौरव हासिल किया है। अपूर्वा के पिता ई अजीत कुमार वर्मा बोकारो सेल से सेवानिवृत हुए हैं। अपूर्वा के दादा स्व. रिपुसूदन प्रसाद वर्मा नरकटियागंज के टीपी वर्मा कालेज में पहले प्रोफेसर और बाद में प्राचार्य पद को सुशोभित किया था। गौरतलब है कि इसके पूर्व अपूर्वा वर्मा का वर्ष 2022 में आईपीएस के लिए चयन हुआ था। वर्तमान में वह दिल्ली में एसीपी पद पर कार्यरत हैं। अपूर्वा के चाचा मंजीत वर्मा और रंजीत वर्मा ने बताया कि अपूर्वा का लक्ष्य आईएएस बनना था। इसी लक्ष्य के साथ वह नौकरी करते हुए तैयारी करती रहीं और अंततः इस वर्ष सफलत...