नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले हमलावरों को कोटा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। पुलिस की इस तेजी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस ऑपरेशन को सराहा। उन्होंने कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम को फोन किया और पूरी टीम को बधाई दी। सीएम ने एसपी की लीडरशिप की भी खुलकर तारीफ की।15 मिनट में खत्म हुआ खेल रिपोर्ट के अनुसार हमले वाले दिन सुबह करीब 9:45 बजे मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच से तेजस्विनी गौतम को एक सूचना मिली। बताया गया कि हार्डकोर अपराधी ट्रेन के जरिए कोटा की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस हरकत में आ गई। इसके 15 मिनट के भीतर आरोपियों को धर दबोचा गया। यानी मुंबई से आई एक कॉल और कोटा की फौरन तैयारी ने मिलकर ...