IPS की विधवा IAS पत्नी ने बेटी को HCS नौकरी के बजाय 7 साल की सैलरी चुनी, क्या है नियम
नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- हरियाणा के दिवंगत आईपीएस अफसर वाई पूरन कुमार ने करीब एक साल पहले चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली थी। राज्य के पुलिस महकमे को हिलाकर रख देने वाली इस घटना के करीब एक साल बाद आईपीएस वाई पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार ने बेटी को राज्य सिविल सेवा में अनुकंपा नौकरी देने के दावे को वापस ले लिया है। इसके बजाय उन्होंने अनुकंपा वित्तीय सहायता का विकल्प चुना। इसके तहत हरियाणा सरकार पूरन कुमार की पत्नी IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार को सात साल तक उनके पति के अंतिम वेतन के बराबर राशि का भुगतान करेगी। उन्हें महंगाई भत्ता और एक निश्चित चिकित्सा भत्ता भी मिलेगा, जबकि मकान किराया भत्ता (HRA) दो साल तक दिया जाएगा। आदेश की शर्तों के अनुसार यदि सहायता प्राप्त करने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है या वह दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.