IPS की फेयरवेल पार्टी में शिकंजी में निकल गया चिड़िया का पंख, ऐक्शन में FSDA; जानें हुआ क्या?
प्रमुख संवाददाता, मई 31 -- UP News : खाने-पीने की चीजों में मिलावट और अन्य गड़बड़ियों की शिकायतें आती रहती हैं लेकिन यूपी के आगरा में एक ट्रेनी आईपीएस की परिवीक्षाधीन अवधि (Probationary Period) पूरी होने पर दी गई फेयरवेल पार्टी में शिकंजी में चिड़िया का पंख मिलने पर हड़कंप मच गया। यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त कैंप कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया था। शिकंजी साकेत कॉलोनी स्थित भगत हलवाई की दुकान से मंगाई गई थी। एक बोतल में चिड़िया का पंख निकल आया। यह देखकर पुलिस अधिकारी दंग रह गए। इस मामले की जानकारी मिलते ही एफएसडीए ऐक्शन में आ गया। एफएसडीए की टीम शनिवार को दुकान पर पहुंची और सैंपल लिए। प्रशिक्षु आईपीएस अभय डागा के साथ पुलिस आयुक्त के गोपनीय सहायक शैलेंद्र कुमार सक्सेना की भी विदाई पार्टी आयोजित की गई थी। सभागार में करीब 40 अधिकारी मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.