IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, शरीर से गायब थे लाखों के जेवरात
लखनऊ, अगस्त 16 -- Ambedkar Nagar News: यूपी के अंबेडकरनगर में आईपीएस आशुतोष मिश्र की वृद्ध मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आईपीएस के गांव वाले घर के अंदर शव खून से लथपथ मिला है। शव से लाखों के जेवरात भी गायब थे। आशंका जताई जा रही है कि आईपीएस की मां की लूट के बाद हत्या की गई है। आशुतोष मिश्र बतौर एसपी लखनऊ पुलिस हेड क्वाटर में तैनात हैं। मां की हत्याकी सूचना पर अपने पैतृक गांव रूढा अंतर्गत थाना मालीपुर पहुंचे। आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या के बाद उनके शरीर से जेवर गायब होने की खबर से पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। मां की हत्या को लेकर आईपीएस बेटे ने तहरीर दी है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूढ़ा धमरूआ का है। बताया गया कि 16 अगस्त को दोपहर करीब 3:50 बजे आशुतोष मिश्रा को उनके चाचा सचिंद्र मिश्रा ने फोन कर सूचना दी कि उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.