IPS अनुराग कुमार होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, सतीश गोलचा को हटाया गया
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर अनुराग कुमार को शुक्रवार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1994 बैच के अधिकारी अनुराग कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने गुरुवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो से उनके मूल कैडर एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश) में वापस भेजा था। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है, ''सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार (एजीएमयूटी: 1994) को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से दिल्ली का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।'' इस आदेश में यह भी कहा गया है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.