नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना जिले का पुलिस ऑब्जर्वर बनाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस मामले को अति आवश्यक बताते हुए जल्द से जल्द सुनवाई की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में अजय पाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि वह अत्यधिक पक्षपाती तरीके से काम कर रहे हैं और उनकी भूमिका निर्धारित नियमों के विपरीत है। याचिका के अनुसार, कार्यभार संभालने के बाद से ही अजय पाल शर्मा उम्मीदवारों को धमकाने, अनुचित प्रभाव डालने और डराने-धमकाने जैसे कामों में संलिप्त रहे हैं।TMC और BJP के बीच जंग अजय पाल शर्मा की...