नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Moneyview IPO: डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म मनीव्यू लिमिटेड (Moneyview) के आईपीओ ने कमाल कर दिया। कंपनी के शेयर ने पहले ही दिन अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न देकर चौंका दिया। मनीव्यू के इनिशियल पब्लिक आफरिंग यानी आईपीओ (IPO) ने पहले ही दिन 82% तक का फायदा कराया है। बता दें कि कंपनी के शेयर आज गुरुवार को बाजार में लिस्ट किए गए। कंपनी के आईपीओ की शानदार लिस्टिंग हुई और इसके बाद भी इसके शेयर में तेजी जारी रही। BSE पर कंपनी के शेयर Rs.55.61 पर लिस्ट हुए, जो Rs.34 के IPO प्राइस से करीब 64% ज्यादा है। लिस्टिंग के बाद शेयरों में करीब 11.5% और तेजी आई और भाव Rs.62 के दिन के हाई पर पहुंच गए। इस तरह IPO प्राइस के मुकाबले शेयर में करीब 82% तक की तेजी देखने को मिली।कंपनी का बढ़ गया वैल्यूएशन बता दें कि शेयर में तेज उछाल के साथ मनी...