नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Reliance Jio IPO: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, कंपनी अगले हफ्ते IPO की मार्केटिंग शुरू करने की योजना बना रही है। बता दें कि बीते शुक्रवार को ही जियो प्लेटफॉर्म्स ने वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9.2 प्रतिशत बढ़कर 7,764 करोड़ रुपये रहा।क्या है प्लान? मिंट की एक खबर के मुताबिक अगले हफ्ते से बड़े निवेशकों के एक समूह के साथ सॉफ्ट-मार्केटिंग स्टेज को तुरंत शुरू करने की योजना है। इससे औपचारिक रोडशो शुरू होने से पहले बाजार की दिलचस्पी का अंदाजा लग जाएगा। यह भी पढ़ें- 22% गिरा अंबानी की RIL का मुनाफा, रिटेल और टेलीकॉम कारोबार का ये रहा हाल मिंट से बात ...