नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- Parle G Biscuit IPO: पारले-जी बिस्किट बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने बैंकों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। CNBC-TV18 सूत्र के मुताबिक मुंबई की कंपनी पारले प्रोडक्ट्स ने संभावित आईपीओ के लिए कम से कम पांच इन्वेस्टमेंट बैंकों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, जिन बैंकों से संपर्क किया गया है, उनमें कोटक महिंद्रा बैंक, JM फाइनेंशियल और एक्सिस बैंक शामिल हैं। खबर अपडेट हो रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...