नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- ऑटो कंपोनेंट्स एंड इक्विपमेंट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयर सोमवार को उछाल के साथ 235.50 रुपये पर बंद हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का इश्यू प्राइस 90 रुपये था। विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज का कहना है कि बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है। जेफरीज ने कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 268 रुपये है। जेफरीज ने तय किया है 280 रुपये का टारगेटविदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज (Jefferies) ने बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों के लिए 280 रुपये का टारगेट दिया है। इस साल अब तक बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयरों में 28 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली...