IPO में मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, जयपुर के डॉक्टर से 62 लाख ठगे; 2 गिरफ्तार
जयपुर, जुलाई 17 -- राजधानी जयपुर के एक डॉक्टर से शेयर बाजार और IPO में निवेश के नाम पर करीब 62 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी देवेंद्र शर्मा और निखिल लूथरा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी टेरापल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी के जरिए देशभर में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी को अंजाम दिया और रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया। साइबर क्राइम के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) वीके सिंह ने बताया कि आरोपियों का नेटवर्क सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को निवेश के नाम पर फंसाता था। गिरोह के खिलाफ देशभर में 250 से अधिक शिकायतें और 50 से ज्यादा एफआईआर दर्ज है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.