IPO प्राइस से 75% हाई पर ट्रेड कर रहा यह शेयर, तेजी देख एक्सचेंज ने पूछे सवाल
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- Glass Wall Systems share: बाजार में बिकवाली के बीच भवन के बाहरी हिस्से के लिए सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली कंपनी- ग्लास वाल सिस्टम (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के दूसरे दिन BSE पर शेयर में 7% से ज्यादा की तेजी आई और यह 318 रुपये के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। यह शेयर अब अपने 182 रुपये के IPO प्राइस से लगभग 75% ऊपर है, जो लिस्टिंग के बाद हुई जबरदस्त बढ़त को दिखाता है। इस शानदार उछाल को लेकर बीएसई और एनएसई ने भी कंपनी से सवाल पूछे हैं। वहीं, कंपनी की ओर से क्या जवाब दिया गया है, आइए डिटेल जान लेते हैं।क्या कहा कंपनी ने? कंपनी ने साफ किया है कि उसे शेयर की कीमत में आई इस तेजी के पीछे किसी खास वजह की जानकारी नहीं है। मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.