नई दिल्ली, मार्च 30 -- जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च लिमिटेड (Jaro Institute of Technology Management and Research Ltd) के शेयरों में आज सोमवार, 30 मार्च को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर करीब 6% तक टूट गया। इसकी बड़ी वजह थी कंपनी के शेयरों पर लगा लॉक-इन पीरियड खत्म होना, जिसके बाद बड़ी संख्या में शेयर अब बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं।क्या है डिटेल जानकारी के मुताबिक, आज से करीब 1.21 करोड़ शेयर यानी कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 55% हिस्सा ट्रेडिंग के लिए पात्र हो गया है। रिसर्च फर्म नुवामा के अनुसार, पिछले बंद भाव के हिसाब से इन शेयरों की वैल्यू करीब Rs.515.4 करोड़ बैठती है। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर तुरंत बाजार में बिकेंगे, बल्कि अब इन्हें बेच...