नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Maxwell Engineering Solutions IPO: मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। आईपीओ को अबतक 80 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। ग्रे मार्केट में भी कंपनी के आईपीओ की स्थिति काफी मजबूत है। इससे पॉजिटिव लिस्टिंग संकेत अभी से मिलने लगे हैं। बता दें, यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ 30 अक्टूबर को खुला था। निवेशकों के पास आज 3 नवंबर तक दांव लगाने का मौका है।कितना है प्राइस बैंड (Maxwell Engineering Solutions IPO Price band) मैक्सवेल इंजीनयरिंग सॉल्यूशंस आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 150 रुपये से 158 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। कंपनी ने 800 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 252800 रुपये का दांव लगाना होगा। यह भी पढ़ें- 1 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, फायदा उठाने ...