नई दिल्ली, अगस्त 18 -- Milky Mist Dairy Food IPO listing: मिल्की मिस्ट डेयरी फूड आईपीओ की शेयर बाजार में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयरों में लिस्टिंग के बाद 10 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। जिसकी वजह से निवेशकों को पहले दिन ही करीब 30 प्रतिशत का फायदा हो गया है। बता दें, आज सोमवार को Milky Mist Dairy Food के आईपीओ की बीएसई में लिस्टिंग 18 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 165 रुपये पर हुई है। लिस्टिंग के बाद निवेशकों में खरीदने की होड़ सी दिखी। जिसकी वजह से स्टॉक ने 10 प्रतिशत की छलांग लगाई। अपर सर्किट लगने के बाद नई-नवेली लिस्टेड कंपनी के शेयरों का दाम 181.45 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- 1100% से अधिक का रिटर्न, 1 पर 2 शेयर बोनस दे रही है कंपनी11 अगस्त को खुला था आईपीओ (Milky Mist Dairy Food IPO) इस आईपीओ पर रिटेल निवेशकों...