नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- साई ऊर्जा इंडो वेंचर्स IPO (Sai Urja Indo Ventures IPO) ने सोमवार 5 अक्टूबर को शेयर बाजार में एंट्री की है। कंपनी के शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर Rs.133.80 के भाव पर लिस्ट हुए हैं, जबकि IPO का अपर प्राइस बैंड Rs.113 प्रति शेयर था। इस तरह निवेशकों को इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 18.41% का लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली और शुरुआती कारोबार में यह Rs.130 के आसपास आ गया। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- Ola Electric: भाविश अग्रवाल ने गिरवी रखी 4.32% हिस्सेदारी, कहां लगाएंगे पैसा?Rs.113 के IPO से Rs.133.80 पर हुई लिस्टिंग साई ऊर्जा इंडो वेंचर्स IPO (Sai Urja Indo Ventures IPO) का प्राइस बैंड Rs.107 से Rs.113 प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी के शेयर ...