नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- NSE IPO News: वैसे तो देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के आईपीओ की लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE होगी लेकिन भविष्य में निवेशकों को एक खास तोहफा मिल सकता है। बीएसई के बाद NSE के भी प्लेटफॉर्म पर भी इसके शेयर के ट्रेड करने की संभावना बन सकती है। हालांकि, इसके लिए NSE को पहले बाजार नियामक सेबी की मंजूरी लेनी होगी। मंजूरी मिल जाती है तो एनएसई शेयरों की डबल ट्रेडिंग का रास्ता खुल जाएगा।क्या कहा एनएसई के सीईओ ने? NSE के MD और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा है कि स्टॉक एक्सचेंज इस विकल्प पर आगे चलकर विचार कर सकता है लेकिन फिलहाल सेबी के पास इसके लिए कोई आवेदन नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस प्रस्ताव के लिए NSE को "ट्रेडिंग की अनुमति" वाले रास्ते पर विचार करना होगा, जिसके तहत सिक्...