नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Pranav Constructions ipo: आईपीओ मार्केट में एक और रियल एस्टेट कंपनी आ रही है। इस कंपनी का नाम प्रणव कंस्ट्रक्शंस है। इस कंपनी ने अपने 351 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड बुधवार को तय किया। इसके साथ ही ग्रे मार्केट में भी यह करीब 19 पर्सेंट के प्रीमियम को दिखाने लगा। आइए डिटेल में जान लेते हैं।आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम दरअसल, प्रणव कंस्ट्रक्शंस ने प्राइस बैंड 118 - 124 रुपये प्रति शेयर बुधवार को तय किया है। इस बीच, आईपीओवॉच पर ग्रे मार्केट प्रीमियम Rs.23 रुपये के स्तर पर है। इस लिहाज से शेयर की लिस्टिंग 140 रुपये के पार हो सकती है। बता दें कि प्रणव कंस्ट्रक्शंस का आईपीओ बोली के लिए 7 सितंबर को खुलेगा और 9 सितंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक चार सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। यह भी पढ़ें- एथनॉल पर ...