नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फिलहाल टीम की संख्या 10 से बढ़ा कर 12 करने की किसी भी संभावना से इनकार करते हुए कहा कि ऐसे प्रस्ताव पर बोर्ड के भीतर अनौपचारिक स्तर पर भी कोई चर्चा नहीं हुई है। सैकिया ने कहा कि वैश्विक क्रिकेट बाजार में आईपीएल को लेकर बढ़ती दिलचस्पी के बावजूद फिलहाल इसके विस्तार की कोई योजना नहीं है।'हम इसी की तैयारियों के बारे में सोच रहे हैं और...' सैकिया ने पीटीआई से कहा, ''2028 में आईपीएल को 12 टीम का टूर्नामेंट बनाने की संभावना पर हमने औपचारिक या अनौपचारिक तौर पर कोई चर्चा की है। फिलहाल यह हमारे विचाराधीन नहीं है।'' उन्होंने कहा, ''हमारा ध्यान फिलहाल 2027 में होने वाले आईपीएल पर है जो इसका 20वां सीजन होगा। यह एक बड़ा आयोजन होगा। हम इसी क...