नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने अपने पुराने सपोर्ट स्टाफ की छुट्टी कर दी है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 2027 के सीजन में नया कोचिंग स्टाफ सीएसके के साथ दिखाई देगा, जिसको पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान लीड करने वाले हैं। सीएसके ने अपने हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ पहले ही नाता तोड़ दिया था, जबकि अब कई और लोगों को थैंक्यू बोल दिया है। इनमें बल्लेबाजी कोच माइक हसी से लेकर एरिक सिमंस जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है। वहीं, सीएसके के नए सपोर्ट स्टाफ का ऐलान आज होगा। इसकी जानकारी खुद फ्रेंचाइजी ने दी है। सीएसके ने आईपीएल 2027 से पहले हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के बाद बल्लेबाजी और असिस्टेंट कोच माइक हसी, गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस, राजीव कुमार, टॉमी सिमसेक और ग्रेग किंग को अलविदा कहा है। इसके अलावा देर रात सीएसके न...