नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Team India Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अगले करीब 6 महीने का शेड्यूल पूरी तरह से व्यस्त है, जिसमें भारतीय टीम को कुल 11 सीरीज और एक मल्टी नेशनल टूर्नामेंट खेलना है। आईपीएल से पहले दर्जनों मैच भारतीय टीम अलग-अलग फॉर्मेट में खेलती नजर आएगी। ऐसे में आप भी एक-एक सीरीज के बारे में नोट कर लीजिए कि कब कौन सा मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया के नए सत्र की शुरुआत 13 सितंबर से हो रही है। भारतीय टीम घर पर मेहमान की तरह खेलेगी। अफगानिस्तान की टीम नई दिल्ली में भारत की मेजबानी करने जा रही है। ये 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज है, जिसके मुकाबला 13, 15 और 17 सितंबर को आयोजित होंगे। इसके बाद भारतीय टीम एक मुकाबला जापान के खिलाफ भी खेलने वाली है। एशियन गेम्स से पहले 22 सितंबर को इंडिया और जापान के बीच एक टी20 इंटरनेशनल मैच खे...