नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 2011 विश्व कप विजेता युवराज सिंह को आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। 44 वर्षीय युवराज सिंह का यह लीग में कोचिंग का पहला अनुभव होगा और वे फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ में अपने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ जुड़ेंगे। गांगुली मुख्य कोच होंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने X पर अपने आधिकारिक हैंडल से यह जानकारी दी। पोस्ट करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने कैप्शन दिया- "एक चैंपियन। एक नेता। एक टाइगर। पीढ़ियों को प्रेरित करने वाला यह दिग्गज दिल्ली की विरासत को संवारने के लिए तैयार है। घर वापसी पर आपका स्वागत है, युवराज सिंह।" दिल्ली कैपिटल्स ने इस कैप्शन के साथ एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें युवराज सिंह अपने बैक होने और अ...