नई दिल्ली, जुलाई 30 -- अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार 30 जुलाई 2026 की सुबह अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल क्रिकेट से ही उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी। इसी के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर को भी झटका लगा, क्योंकि पिछले दो सीजन से वे टीम के कप्तान थे। केकेआर को अब आईपीएल 2027 से पहले नए कप्तान की घोषणा करनी होगी। केकेआर के पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं। ऐसे में कौन अगला कप्तान हो सकता है और केकेआर कैसे दूसरे कप्तान खरीद सकती है? ये जान लीजिए। रहाणे के रिटायरमेंट से केकेआर में कैप्टेंसी पद खाली हो गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स की मौजूदा टीम को देखें तो उनके पास सिर्फ एक ही विकल्प है और वह है रिंकू सिंह का, जो इस समय टीम के वाइस कैप्टन हैं। हालांकि, रिंकू सिंह पर शायद केकेआर अभी के लिए भरोसा न जताए...