IPL 2027 ऑक्शन को लेकर मोहम्मद आमिर ने तोड़ी चुप्पी, ब्रिटिश नागरिक के रूप में किया ऐसा
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) के ड्राफ्ट में ब्रिटिश नागरिक के रूप में अपना नाम रजिस्टर कराया है। 34 वर्षीय आमिर के ऐसा करने के बाद से अटकलें लग रहीं कि वह आईपीएल 2027 ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 2009 से 2019 के दौरान 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। आमिर के पास अब ब्रिटिश नागरिकता है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ऑक्शन में एंट्री को लेकर चल रही अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सफाई दी कि आईपीएल में खेलने का प्लान नहीं है। आमिर ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि आईपीएल से जुड़ी खबर सच नहीं है।''आमिर का निवास स्थान पाकिस्तान आमिर की सफाई क्रिकबज की उस रिपोर्ट के बाद आई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.