नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Latest IPL 2026 Points Table: आईपीएल के 19वें सीजन का 13वां मुकाबला भले ही 11-11 ओवर का हुआ था, लेकिन फिर भी रोमांचक था। ये मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच था, जिसमें राजस्थान की टीम ने 27 रनों से जीता और आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। पंजाब किंग्स जो पांच अंकों के साथ पहले स्थान पर थी, अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है। एमआई को भी अपनी हार से बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स अब लगातार तीसरा मैच जीतकर 6 अंकों के साथ नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान है। पंजाब किंग्स पांच पॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर है, जबकि तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जो 2 मैच जीतकर चार अंक हासिल कर चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स के खाते में भी चार पॉइंट हैं और टीम चौथे स्थान पर है, लेकिन ने...