नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- IPL 2026 Points Table after Match 23: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की बुधवार को आईपीएल 2026 के 23वां मैच में भिड़ंत हुई। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच विकेट से जीत दर्ज की। रजत ब्रिगेड को 147 रनों का टारगेट मिला था, जो उसने 15.1 ओवर में चेज कर लिया। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (34 गेंदों में 39) फिफ्टी से चूक गए। पाटीदार ने 27 और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने 23 रनों की पारी खेली। आरसीबी ने पहली बार घर पर एलएसजी के खिलाफ विजयी परचम फहराया। लखनऊ को रौंदकर आरसीबी ने 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स (RR) से नंबर-1 का ताज छीन लिया है।RCB ने दो स्थान की लगाई छलांग आरसीबी दो स्थान की छलांग लगाकर शीर्ष पर पहुंच गई है। बेंगलुरु ने पांच...