नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- Latest IPL 2026 Points Table: चार मैच लगातार जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 की पहली हार मिली है। ये हार भी बहुत ही ज्यादा शर्मनाक है, क्योंकि 9 रन पर टीम के 5 विकेट गिर गए थे, जबकि पूरी टीम 217 रनों के जवाब में 159 रन पर ढेर हो गई। भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों राजस्थान रॉयल्स को करारी हार मिली हो, लेकिन फिर भी राजस्थान की टीम आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में नंबर वन है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा फायदा इस जीत के साथ हुआ है। राजस्थान रॉयल्स पांच मैचों में चार जीत और एक हार के बाद 8 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉपर है, जबकि दूसरे पायदान पर पंजाब किंग्स है, जिसने चार में से तीन मैच जीते हैं और एक मैच उनका बेनतीजा रहा है। इस तरह पीबीकेएस के खाते में 7 पॉइंट्स हैं। आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर...