नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- Mumbai Indians vs Punjab Kings Standings: श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने गुरुवार, 16 अप्रैल की रात 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से धूल चटाकर आईपीएल 2026 में जीत का चौका लगाया। पंजाब की टीम इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बनी। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से यह ताज छीना। पंजाब किंग्स के अब 5 मैचों में सबसे अधिक 9 अंक है। टीम ने इस सीजन अभी तक 4 मैच जीते, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनका मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। वहीं दूसरी तरफ लगातार चार मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस की हालत खराब है। एमआई आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर हैं। यह भी पढ़ें- युवी के 'गुरुमंत्र' ने लगाई पंजाब की नैया पार, प्रभसिमरन ने मैच के बाद खोला राजआईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल टॉप-...