नई दिल्ली, मई 31 -- IPL 2026 Final में दो टीमों की तो भिड़ंत होनी ही है, साथ में कुछ खिलाड़ियों के बीच भी एक दिलचस्प लड़ाई देखने को मिलेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच आज अहमदाबाद में होने वाले खिताबी मैच में सभी की नजरें जिन बड़े प्लेयर्स पर होंगी, उनके आंकड़े सामने वाली टीम के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ अच्छे नहीं हैं। चाहे बात शुभमन गिल की हो या विराट कोहली की या फिर जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल की। भुवनेश्वर कुमार से लेकर कगिसो रबाडा, राशिद खान से लेकर जोश हेजलवुड और जेसन होल्डर सभी अहम होंगे। एक ब्लॉकबस्टर मैच की उम्मीद आज की जा रही है। जेसन होल्डर और कगिसो रबाडा आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली के लिए काल है। आईपीएल में विराट कोहली को चार बार जेसन होल्डर ने आउट किया है और मौजूदा समय में पर्पल कैप होल्डर कगिसो रबाडा ...