IPL 2026 Aaj ka Match: चेन्नई सुपर किंग्स का 'करो या मरो' मैच LSG से; टॉप-4 के साथ नजरें प्लेऑफ क्वालिफिकेशन पर
नई दिल्ली, मई 15 -- IPL 2026 Today Match- प्लेऑफ के दरवाजे पर खड़ी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो वाला हो गया है। अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद सीएसके के सामने जीत ही एकमात्र विकल्प है। ऐसे में टीम इकाना स्टेडियम में हर हाल में दो अंक हासिल कर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी। दूसरी ओर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) बिना किसी दबाव के मैदान में उतरेगी। घरेलू दर्शकों के सामने एलएसजी की नजर दूसरी जीत दर्ज कर अपनी साख बचाने पर होगी। टीम के विस्फोटक बल्लेबाजों की फौज किसी भी टीम का खेल बिगाड़ने का दम रखती हैं। ऐसे में गुरुवार को दोनों टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है। जहां एक ओर सीएसके प्लेऑफ का टिकट पक्का करने की लड़ाई लड़ेगी, तो दूसरी ओर एलएसजी सम्मान बचाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.