नई दिल्ली, मार्च 24 -- IPL 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद यानी एसआरएच को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। कप्तान पैट कमिंस भले ही अभी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन एक विदेशी गेंदबाज को अपने बोर्ड से फिटनेस क्लीयरेंस मिल गया है। अब वह गेंदबाज भारत आकर आईपीएल 2026 में खेल सकता है। ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि श्रीलंका के पेसर ईशान मलिंगा हैं। कमिंस जब तक उपलब्ध नहीं होंगे, तब तक ईशान मलिंगा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा आराम से रह सकते हैं। ईशान मलिंगा खतरनाक गेंदबाज हैं और वे पिछले सीजन 7 मैच खेल चुके हैं। इन सात मैचों में उन्होंने 13 विकेट निकालकर सभी को हैरान किया था। 1.2 करोड़ रुपये में मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने इस गेंदबाज को पिक किया था। ईशान मलिंगा अभी तक चोटों से जूझ रहे थे, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अब उनको फिटनेस क्लीयरेंस दे दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.